सिंगरौली

कलेक्टर ने राजस्व न्यायालय कोर्ट चितरंगी का किया निरीक्षण

न्यायालय में राजस्व प्रकरणो के लंबित मिलने पर संबंधित तहसीलदार के विरूद्ध कार्यवाही करने का दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
सिंगरौली ।  कलेक्टर  गौरव बैनल ने आज चितरंगी पहुचकर राजस्व न्यायालय कोर्ट चितरंगी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोर्ट में प्राप्त नमांकन, सीमाकंन तथा वटनवारा, नक्शा तरमीम के लंबित प्रकरणो पर नाराजगी व्यक्त करते हुयें संबंधित तहसीलदार के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि 15 दिवस के अंदर लंबित राजस्व प्रकरणो का निराकरण कर संबंधित तहसीलदार पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलदार अपने निर्धारित किए गए दिवसो में कोर्ट संचालित करे। साथ ही प्रकरणो का पूरी गंभीरता के साथ समय सीमा के अंदर निराकरण करना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने रिकार्ड सुधार के प्रकरणो में संबंधित पटवारियों द्वारा निर्धारित समय पर पटवारी रिपोर्ट उपलंब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि प्रकरणो का समय पर निराकरण हो सके।समय समय पर पटवारियों की बैठक आयोजित कर लंबित रिपोर्ट को समय पर पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित करे। वही उपखण्ड अधिकारी चितरंगी को निर्देश दिया गया कि स्वंय भी राजस्व न्यायालयो का निरीक्षण करे।तथा न्यायालयीन प्रक्रिया में सुधार लाया जायें। ताकि लंबित राजस्व प्रकरणो का समय सीमा कें अंदर निराकरण किया जा सके। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी सौरभ मिश्रा, तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button