गाजियाबाद
डीएम की सख्त कार्यवाही
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही पर FIR और निलंबन की चेतावनी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में उदासीनता और अपेक्षित सहयोग न मिलने पर जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में कड़ा आदेश जारी कर सभी विभागों को चेतावनी दी है।
BLO की जिम्मेदारियों में लापरवाही पर डीएम नाराज़
आयोग द्वारा नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों की तैनाती के बावजूद भी उनसे विभागीय कार्य भी लिए जा रहे हैं, जिससे पुनरीक्षण अभियान की प्रगति लगातार प्रभावित हो रही है। जिलाधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही करार दिया है।
निर्वाचन आयोग ने जताई नाराज़गी
भारत निर्वाचन आयोग ने अभियान की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया है कि:
जिन विभागों के कर्मचारी BLO के रूप में नियुक्त हैं
उनसे किसी भी प्रकार का अतिरिक्त विभागीय कार्य न लिया जाए
अन्यथा संबंधित विभागाध्यक्ष के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 32 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी पर कार्रवाई की जाएगी।
सभी विभागाध्यक्षों को दोबारा निर्देश
जिला प्रशासन ने कहा है कि:
> “जिले में निर्वाचन कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर है। किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
उप जिला निर्वाचन अधिकारी और संबंधित अधिकारियों को आदेश की प्रतिलिपि भेजकर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।


