जामताड़ा

जामताड़ा में 45 लाख की पकड़ाया नकली विदेशी शराब , चार तस्कर गिरफ्तार

Fake foreign liquor worth Rs 45 lakh seized in Jamtara, four smugglers arrested

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जामताड़ा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। सूचना थी कि गोविंदपुर की ओर से पाण्डेयडीह मोड़ होते हुए एक DCM ट्रक (WB-51C-5752) से शराब को बिहार ले जाया जा रहा है और दो चारपहिया वाहन उसका स्कॉट कर रहे हैं। टीम ने 30 नवंबर को पाण्डेयडीह मोड़ के पास नाकाबंदी कर ट्रक की तलाशी ली। जांच में कुरकुरे की बोरी के पीछे छिपाकर रखी गई 225 पेटी नकली ROYAL STAGE शराब, 78 गैलन स्पिरिट समेत कुल 5,145 लीटर अवैध सामग्री बरामद की गई। साथ ही स्कॉट कर रही Hyundai Aura (JH09-AW-1734) और Swift (JH10-DC-4782) गाड़ियां भी जब्त की गईं। बरामद शराब का झारखंड में मूल्य करीब 16 लाख, जबकि बिहार में लगभग 45 लाख रुपये आंका गया है। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल, दस्तावेज और 33,000 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। जामताड़ा पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button