
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में जिरवावाडी थाना क्षेत्र में सोमवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया जिसमें चालीसों वाहन का जांच किया गया जिसमें 19 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया जिसमें कुल वाहनों से 27500/– का जुर्माना वसूला गया।इस मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज प्रसार एवं पुलिस बल शामिल थे।



