असम

असम में पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं और विद्या भारती के पाँच आधारभूत विषय–प्रमुखों की बैठक। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

असम :  शिशु शिक्षा समिति, असम के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं तथा विद्या भारती के पाँच आधारभूत विषय—शारीरिक, योग, संगीत, संस्कृत तथा नैतिक एवं आध्यात्मिक विषय—के साथ-साथ केंद्रीय विषयों को मिलाकर कुल 29 विषयों के विषय-प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज गुवाहाटी के असम प्रकाशन भारती के सभागृह में आयोजित हुई। प्रचार प्रमुख मुकुटेश्वर गोस्वामी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस बैठक में विद्या भारती के उपाध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण राव, पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी, शिशु शिक्षा समिति, असम के अध्यक्ष कुलेंद्र कुमार भगवती और  सचिव जगन्नाथ राजवंशी उपस्थित थे।बैठक में प्रत्येक विषय के विषय-प्रमुखों ने अपने-अपने वृत्त-पाठ प्रस्तुत किए। साथ ही आगामी कार्य-योजनाओं, विषयों को निकेतन स्तर पर और अधिक विस्तार देने तथा इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल देते हुए विभिन्न रणनीतियाँ तय की गईं। उपाध्यक्ष राव ने आज सभी विषयों के वृत्त-पाठ सम्पन्न होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, “विद्या भारती का कार्य तभी गति पकड़ेगा जब हम केंद्रीय विषयों को निकेतन स्तर पर प्रभावी रूप से लागू कर सकें। इसके लिए विषय-आधारित प्रशिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ करना आवश्यक है। पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें कार्यकर्ता-निर्माण के साथ-साथ विद्या भारती के कार्य-विस्तार हेतु सतत प्रयासरत रहना चाहिए।” उन्होंने यह भी बताया कि शिशु शिक्षा समिति, असम के कार्यक्षेत्र में केंद्रीय विषयों के क्रियान्वयन की प्रगति अपेक्षा से अधिक संतोषजनक है । बैठक के अंत में समिति के  महासचिव जगन्नाथ राजवंशी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और शांति-मंत्र के साथ बैठक का समापन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button