
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त द्वारा लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज वार्ड संख्या 20 – कृष्णा नगर प्रथम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए सफाई कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, कुल 17 सफाई कर्मियों में से 5 कर्मचारी निरीक्षण के समय बिना अनुमति अनुपस्थित पाए गए। नगर आयुक्त ने इन अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उनका एक दिन का वेतन न आहरित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वार्ड के सुपरवाइजर को चेतावनी देते हुए नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही, सफाई निरीक्षक को प्रतिदिन क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज कराते हुए नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया, ताकि वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था उच्च स्तर पर बनी रहे।



