पाकुड़

प्रोजेक्ट प्रयास – हुनर से होनहार तक का सफर के तहत जेपीएससी एवं जेएसएससी अभ्यर्थियों हेतु उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

Orientation programme organised for JPSC and JSSC candidates under Project Prayas - Journey from Skill to Honhaar

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला प्रशासन, पाकुड़ द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी पहल प्रोजेक्ट प्रयास- हुनर से होनहार तक का सफर के अन्तर्गत सोमवार को रविन्द्र भवन (टाउन हॉल), पाकुड़ में जेपीएससी एवं जेएसएससी की निःशुल्क कोचिंग हेतु चयनित अभ्यर्थियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपायुक्त मनीष कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने अभ्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट प्रयास का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को निखारते हुए उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर रूप से तैयार करना है। गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन, संसाधन और सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से जिला प्रशासन युवाओं को सफलता की राह पर आगे बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने यह भी कहा कि “परीक्षा की तैयारी के दौरान कई प्रकार की चुनौतियाँ आती हैं, लेकिन उन्हें बाधा नहीं, अवसर की तरह देखना चाहिए। संकट आएं तो भी लक्ष्य से पीछे नहीं हटना है। उपायुक्त ने अभ्यर्थियों को कई प्रेरक उदाहरण एवं व्यावहारिक टिप्स देकर अध्ययन में निरंतरता, समय प्रबंधन और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button