बरेली
मीरगंज में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पूर्ण, उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : मीरगंज विधानसभा 119 मीरगंज के अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 63 बूथों के बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को एसडीएम मीरगंज द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बताया गया कि सभी बीएलओ ने अपने-अपने बूथों पर 100% पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया, जो सराहनीय है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एसडीएम मीरगंज ने सभी अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, राजस्व निरीक्षक नन्हे लाल, लेखपाल अनिल कुमार, वीआरसी गिरजा शंकर, संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



