खैरथल

जिला बचाओ संघर्ष समिति का धरना 116 वे दिन भी जारी

सरकार के मौन व्रत से जिले के लोगों में निराशा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल : खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदल कर भृतहरी नगर करने और जिला मुख्यालय को अन्य जगह ले जाने की सरकार की नियत के विरोध मे खैरथल मे चल रहा धरना 116 वे दिन भी जारी रहा जिले के युवा,किसान,व्यापारी व आम लोग रोज धरने पर पहुंच रहे है मगर सरकार की ओर से किसी भी स्तर पर कोई बातचीत ही की गई है ये धरना इतना लम्बे से चल रहा है कि अलवर,कोटपूतली -बहरोड,खैरथल-तिजारा जिले के ऐतिहासिक धरने में शुमार हो चुका है इतना लम्बा संघर्ष किसी भी मूद्दे पर आसपास के जिलो मे भी नही चला सरकार बातचीत से हल निकालती रही है पहली बार सरकार और प्रशासन की संवेदनहीनता देखने को मिली है 116 दिन बाद भी कोई सुनवाई नही है धरने पर राजस्थान के सबसे बुजुर्ग विधायक जो राजस्थान मे अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए जाने जाते है धरने पर है और सरकार और उसके नुमांदे सत्ता के घमण्ड मे है
ऐसी स्थिति मे इस धरने का अंत और रिजल्ट क्या होगा भविष्य के गर्भ मे है
आज धरने पर गिरीश डाटा, नारायण छागाणी, दीपक चौधरी, वीर सिंह ढिल्लन, महेंद्र जांगिड़, शिवचरण गुरूजी, निक्की प्रजापत, मांगेराम चौधरी, सुल्तान सिंह, कप्तान चौधरी,प्रहलाद गुप्ता,आकाश चेतवानी, अखलेश कौशिक, तनुज शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button