अमेठी

सर्राफा व्यवसायी से तमंचे की नोक पर दिनदहाड़े लूट

जेवरात और नकदी से भरा बैग लूटकर नकाबपोश बदमाश फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहनगंज-पीढ़ी मार्ग पर बाइक से दुकान जा रहे एक सर्राफा व्यवसायी को नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूट लिया। मंगलवार को दिनदहाड़े हुए इस साहसिक कांड से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। जबकि पुलिस बदमाशों के फरार हो जाने के बाद मौके पर पहुंचकर औपचारिकताएँ निभाती रह गई।

मिली जानकारी के अनुसार घनश्याम सोनी (50 वर्ष) पुत्र सरजू प्रसाद सोनी, निवासी बारकोट की मोहनगंज-तिलोई मार्ग पर ज्वैलरी की दुकान है। रोज की तरह मंगलवार सुबह वह मोटरसाइकिल से अपने घर से दुकान के लिए निकले थे।जैसे ही वह धर्मेधाम मोड़ शुक्ल चेक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर जेवरात और नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button