अमेठी

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का जनपदीय अधिवेशन संपन्न

इंजीनियर अनिल कुमार अध्यक्ष और इंजीनियर रवि प्रकाश सचिव चुने गए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। लोक निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में मंगलवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का जनपदीय अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन के खुले सत्र में प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर एच एन मिश्रा ने अभियंताओं को संगठन की मजबूती में तन,मन ,धन से योगदान की अपील की और कहा कि महासंघ हमेशा अभियंताओं के हित के लिए संवेदनशील और संघर्षरत रहता है। अधिवेशन में केवल दो विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर शामिल हुए। अध्यक्ष और सचिव पद पर एकल नामांकन के चलते चुनाव अधिकारियों ने क्रमशः इंजीनियर अनिल कुमार को अध्यक्ष और इंजीनियर रवि प्रकाश को सचिव पद पद निर्विरोध घोषित किया।

प्रांतीय अध्यक्ष ने नव निर्वाचित अध्यक्ष और सचिव को सभी विभागों के डिप्लोमा इंजीनियरों से समन्वय स्थापित करके अन्य सभी पदों पर मनोनयन के लिए अधिकृत किया है।
उद्घाटन और खुले सत्र में निवर्तमान जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष, वित्त सचिव और चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
खुले सत्र में प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर एच एन मिश्रा ने संगठन की उपलब्धियों और चुनौतियों पर विस्तार से संवाद किया।संवाद के दौरान उन्होंने महासंघ के आवाह्न पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में समय से प्रतिभाग करने और संगठन की ताकत का हिस्सा बनने की अपील की।
सांगठनिक सत्र में इंजीनियर अनिल कुमार ने अध्यक्ष और इंजीनियर रवि प्रकाश ने सचिव पद के लिए नामांकन किया। अन्य पदों पर कोई नामांकन नहीं हुआ। चुनाव अधिकारियों ने दोनों अभियंताओं को क्रमशः अध्यक्ष और सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
अधिवेशन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल महामंत्री इंजीनियर अमित पाठक, वित्त सचिव प्रांतीय इंजीनियर श्रवण कुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष इंजीनियर एस के मिश्रा, सचिव इंजीनियर विकास मिश्रा, प्रांतीय महामंत्री पेंशन -इंजीनियर ओ पी यादव, मंडल महामंत्री इंजीनियर हरिनाथ यादव, इंजीनियर दिलीप गंगवार, इंजीनियर फूल सिंह, इंजीनियर शीबा खानम आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button