विधायक निसात आलम के निर्देश पर लगा जनता दरबार, विभिन्न समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश
Janta Darbar held on the instructions of MLA Nisat Alam, instructions for quick resolution of various problems

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज बरहरवा प्रखंड स्थित विधायक कक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं यह जनता दरबार विधायक मोहतरमा निसात आलम के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्युत पेयजल सड़क निर्माण,आवास,पेंशन,मईया सम्मान योजना,राजस्व से जुड़े मामलों,जन्म प्रमाण पत्र सहित विभिन्न जनसुविधाओं से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे रूपेशपुर के ग्रामीणों ने ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन कराने की लगाई गुहार रूपेशपुर ग्राम के कई ग्रामीणों ने विधायक कक्ष पहुंचकर ऑफलाइन बने जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन कराने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि ऑफलाइन प्रमाण पत्र होने के कारण बच्चों के नामांकन, सरकारी योजनाओं एवं अन्य ऑनलाइन प्रक्रियाओं में लगातार दिक्कतें आ रही हैं इस पर विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा है और किसी भी पात्र लाभुक को दस्तावेज़ी त्रुटियों के कारण योजनाओं एवं सेवाओं से वंचित नहीं होना चाहिए उन्होंने तत्काल संबंधित विभागीय कर्मियों से दूरभाष पर संपर्क कर रूपेशपुर के इन प्रमाण पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर ऑनलाइन अपडेट कराने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी संबंधित परिवारों को सही और वैध प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। इस मामले का समाधान निश्चित रूप से जल्द कराया जाएगा जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता बरकत खान विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों को बिना किसी परेशानी के अपनी समस्याएं रखने का अवसर देना है उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी नागरिक को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़े और सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुँचे उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किया जाता है, जिससे आमजन की समस्याओं का शीघ्र व प्रभावी निराकरण संभव हो सके वही मौके पर बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू,राजमहल प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्रर ठाकुर,नेहाल अख्तर, हीरालाल साहा,मिथुन मंडल,अजीत कुमार रॉय ,मो सूफियान अख्तर, छोटे लाल रामानी,विकास सिंह, समीम मंसूरी,सूफी,आफताब आलम, सहित अन्य मौजूद रहे।



