बागपत
सेंट आर.वी. कॉन्वेंट स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 3 से 6 दिसंबर तक
मुख्य अतिथि होंगे पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल मलिक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बड़ौत/बागपत : सेंट आर.वी. कॉन्वेंट स्कूल, बड़ोली में 03 दिसंबर से 06 दिसंबर 2025 तक वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 03 दिसंबर, बुधवार को प्रातः 09:00 बजे मुख्य अतिथि डॉ. सत्यपाल मलिक (पूर्व सांसद, बागपत) द्वारा किया जाएगा।
चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न ट्रैक-एंड-फील्ड इवेंट्स, टीम गेम्स और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल रहेंगी। विद्यालय परिवार ने सभी गणमान्य नागरिकों एवं अभिभावकों से भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।



