लखनऊ
राज्य सरकार ने जूनियर हाई स्कूलों में कार्यरत लिपिकों का ग्रेड वेतन बढ़ाया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लखनऊ। राज्य सरकार ने अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में कार्यरत लिपिकों के ग्रेड वेतन में बढ़ोतरी करते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब तक इन विद्यालयों में काम कर रहे लिपिकों को ग्रेड वेतन 1900 से बढ़ाकर ₹2000 अनुमन्य कर दिया गया है।
इस संबंध में शासन की ओर से बेसिक शिक्षा अनुभाग-3 द्वारा आदेश जारी किया गया है। शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय प्रबंध-समिति शासन निर्देशों के अनुरूप अद्यतन जानकारी व अभिलेख उपलब्ध कराते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इस आदेश के अनुसार, यह बढ़ा हुआ ग्रेड वेतन अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में कार्यरत सभी योग्य लिपिकों पर लागू होगा। शासन ने निर्देश दिए हैं कि विद्यालय प्रबंधक आवश्यक वित्तीय एवं प्रशासनिक विवरण समय पर उपलब्ध कराएं, जिससे नई व्यवस्था सुचारू रूप से लागू की जा सके।
बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, यह निर्णय शिक्षण संस्थानों में कार्यरत गैर-शिक्षण कर्मचारियों को आर्थिक सहायता और उनके मानदेय में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।



