हापुड़

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से हुए घायल…

लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार....

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी) – हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच आज देर शाम मोदीनगर रोड पर मुठभेड़ हो गई । मुठभेड़ में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाश मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटी गई रकम, अवैध हथियार और फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद हुई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में मोदीनगर रोड पर वैगन आर कार सवार तीन बदमाशों ने लिफ्ट देकर एक व्यक्ति से तमंचे के बल पर 20 हजार रुपए लूट लिए हैं और बदमाश पीड़ित को मोदीनगर रोड पर उतारकर फरार हो गए हैं । सूचना मिलते ही हापुड नगर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट पुलिस टीम के साथ सभी मार्गों पर सघन चेकिंग करने लगे । इसी दौरान मोदीनगर रोड पर सरावा अड्डे पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच के दौरान एक संदिग्ध वैगन आर कार पुलिस चेकिंग देखकर सरावा गांव की ओर मुड़ गई और दस्तोई रोड की तरफ तेजी से भागने लगी। पुलिस टीम ने तुरंत बदमाशों का पीछा किया । सरावा-दस्तोई मार्ग पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों आसिफ (घायल), कल्लू (घायल) और फारूक को गिरफ्तार कर लिया । उनके कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, फायरिंग में इस्तेमाल हुए खोखे, लूटे गए पूरे 20,000 रुपए और फर्जी नंबर प्लेट लगी वैगन आर कार बरामद की गई है ।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि आज दिनांक 02.12.2025 को समय करीब 18.30 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि वैगनआर कार सवार 03 बदमाशों द्वारा थाना हापुड़ नगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को अपनी कार में लिफ्ट देकर उसे तमंचा दिखाकर उसके 20,000/- रुपये छीनकर भाग रहे हैं, उक्त सूचना पर थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी करके मात्र 01 घंटे के अन्दर बाद पुलिस मुठभेड़ लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से लूट की घटना से सम्बन्धित 20,000/- रुपये नकदी , 03 अवैध तमंचे मय जिन्दा व खोखा कारतूस एवं लूट की घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार* बरामद हुई है ।
प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम 1- आसिफ उर्फ कल्लू पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी मियां वाली चौपाला कस्बा व थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर (घायल), 2- आसिफ पुत्र कल्लू खान निवासी मौहल्ला उस्मान गढी कस्बा डासना थाना वैव सिटी जनपद गाजियाबाद (घायल), 3- फारूख पुत्र मौहम्मद रफीक निवासी मौहल्ला मुर्गी फार्म डासना थाना वैव सिटी जनपद गाजियाबाद बताया है।गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरूद्ध जनपद हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर व बुलन्दशहर में डकैती, लूट व आर्म्स एक्ट आदि के करीब एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं । घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button