पाकुड़

जुझारू कार्यकर्ता राजू अंसारी के आवास पहुंचीं उपासना मरांडी, दुर्घटना की खबर मिलते ही दी सांत्वना

Upasana Marandi reached the residence of militant activist Raju Ansari and offered condolences upon receiving news of the accident.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम बलियाडांगा के सक्रिय एवं जुझारू कार्यकर्ता राजू अंसारी के आकस्मिक दुर्घटना की सूचना मिलते ही झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी उनके आवास बलियाडांगा पहुँचीं। वहाँ उन्होंने राजू अंसारी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके परिजनों को सांत्वना दी। उपासना मरांडी ने कहा कि राजू अंसारी पार्टी के संघर्षशील एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने सदैव संगठन की मजबूती और जनहित के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। दुर्घटना की सूचना से पूरा संगठन चिंतित है। उन्होंने परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि झामुमो हर परिस्थिति में उनके साथ है और राजू अंसारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि इस कठिन समय में राजू अंसारी एवं उनके परिवार की हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाए। उपासना मरांडी ने कहा कि संगठन अपने कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह मानता है और किसी भी विपरीत परिस्थिति में साथ खड़ा रहना ही झामुमो की पहचान है। राजू अंसारी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कर्मठता और जुझारूपन हमेशा संगठन के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। मौके पर अखलाकुर रहमान, बबलु अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, सुभाष मुर्मू, जहुर आलम,रशीद अंसारी सहित पंचायत के अध्यक्ष/सचिव एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button