खैरथल
खैरथल जिले में एडिप योजना के तहत बांटे गए सहायक उपकरण
160 दिव्यांगों को मिले मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, ब्लाइंड स्टिक

सहायक उपकरण दिव्यांगों का बड़ा सहारा: महासिंह चौधरी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर जिला स्तरीय निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया यह आयोजन जिला कार्यालय परिसर, राजकीय अम्बेडकर बालक छात्रावास, हरसौली रोड, खैरथल में किया
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण बड़ा सहारा बनेंगे। दिव्यांग सहायक उपकरण के जरिए सामान्य जीवन जी सकेंगे।भाजपा सरकार पूरी तरह से दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील होकर कार्य कर रही है
एडीएम शिवपाल जाट ने कहा दिव्यांगजनों से अपील कि मन से मजबूत रहे आपमें अपार क्षमताऐं हैं उनका उपयोग करते हुए स्वालम्बन की ओर बढ़े जिला प्रशासन जिले मे एडिप सेंटर बनाने के लिए प्रयासरत है
दिव्यांग नरसी राम ने दिव्यांगजनों की ओर से बोलते हुए प्रशासन से योजनाओं का पैसा सुचारू रूप से मिले इसकी व्यवस्था करने को कहा तथा पैरा खैलो के लिए स्टेडियम बनाने की मांग की और दिव्यांगजनों से कहा कोई भी दिव्यांग भिक्षावृत्ति ना करे
जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहनीवाल ने बताया कि विभाग का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करना है।
कार्यक्रम में दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी सहित अन्य अतिथिगणों ने नरसी राम शास्त्री, संजीव कुमार यादव, प्रताप सिंह, रवि दासवानी तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के नीरज भडाना को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी गजराज यादव, नीरज भडाना, अंकित, सौरभ सिंह, नवीन यादव, विश्वेन्द्र, विक्रम,वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद खण्डेलवाल, रविन्द्र शर्मा एवं आशा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


