बरेली
बीएलओ शिक्षकों का न हो उत्पीड़न उनकी हो काउंसलिंग :भगवा परिषद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : भगवा परिषद की एक मीटिंग में प्रदेश सरकार से मांग की कि SIR अभियान में लगे बीएलओ शिक्षकों का उत्पीड़न न किया जाए और उनकी काउंसलिंग की जाए सभी बीएलओ देर रात तक जाग जाग कर फॉर्म अपलोड कर रहे हैं इसके बावजूद अधिकारी उन पर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं।
मंडलीय अध्यक्ष दिवाकर आर्य ने योगी सरकार से बीएलओ ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले शिक्षकों को एक एक करोड़ रुपए के साथ परिजन को नौकरी देने की मांग की। जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुबोध अस्थाना ने चुनाव आयोग द्वारा SIR की तिथि एक सप्ताह बढ़ाने के निर्णय का स्वागत किया। मीटिंग में सुनील सक्सेना मिलन,अश्विनी कमठान ,डॉक्टर सुबोध अस्थाना, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, आशीष सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, अभिषेक शंखधार, प्रदीप शर्मा, प्रवीण मिश्रा, गौरव पांडे, गौरव मिश्रा, बिट्टू मेहता, महेंद्र राठौर, सचिन कंचन, रवि सक्सेना,दीपक राज, रक्ष पाल सिंह उपस्थित थे। अध्यक्षता सुनील सक्सेना मिलन ने की और सफल संचालन दिवाकर आर्य ने किया।



