गाजियाबाद

लोनी में SIR विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया ने कार्यकर्ताओं को ज़मीन स्तर पर युद्धस्तर पर सक्रिय होने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : लोनी में आज विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के पश्चिमी यूपी क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह, जिला संयोजक राजेंद्र वाल्मीकि, विधानसभा संयोजक कृष्ण बंसल, उपाध्यक्ष राम कुमार त्यागी, निर्वतमान जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, सभासदगण सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में बूथ स्तर पर चल रहे SIR पुनरीक्षण अभियान की स्थिति, मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और संगठन के समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को निर्धारित समय में पारदर्शिता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में बोलते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया ने कहा कि SIR पुनरीक्षण भाजपा संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे। कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने पर ध्यान देना होगा।
वहीं विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि लोनी विधानसभा में मतदाता सूची को 100% त्रुटिरहित बनाना हमारा लक्ष्य है। हर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को पूरी तत्परता से काम करना होगा। यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
भाजपा जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन अपनी अनुशासनात्मक व्यवस्था और कार्यसंस्कृति के कारण जाना जाता है। इस अभियान में कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे हैं और सुनिश्चित करेंगे कि जिले की मतदाता सूची पूरी तरह सही और अद्यतन हो।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button