खैरथल

नगर परिषद की अनदेखी के चलते टूटे नाले में फंसी पिकअप , पलटते बाल बाल बची

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल : शहर के मातौर रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास बाईपास जाने के रास्ते के मुहाने पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होते टल गया
 मिली जानकारी के अनुसार लगभग दो माह से नाले के ऊपर लगे फेरो कवर टूटने से लोग बेहद परेशान थे जिसकी अनेको बार परिषद के अधिकारियो को शिकायत करने के बाद भी नाले को दुरुस्त नहीं किया गया जबकि इस रास्ता से स्कूली बस सहित अन्य साधन दिन भर गुजरते है आज सुबह करीब साढ़े नो अनाज मंडी में प्याज भर कर ले आये किसान नें जैसे ही मंडी बाईपास पर जाने के लिए अपनी गाड़ी घुमाई वैसे ही अचानक पिकअप का पहिया नाले के टूटे हिस्से में धंस गया और पलटते बाल बाल बची!गनीमत यह रही है घटना के वक़्त वहां से स्कूल जाने वाले बच्चे गुजर रहे थे
 नगर परिषद की इस लापरवाही की वजह से कभी बड़ा हादसा घटित हो सकता है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button