ललितपुर

 पीएम कुसुम योजनान्तर्गत सोलर पम्प हेतु ऑनलाइन बुकिंग करायें किसान : डीएम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने अवगत कराया है कि जनपद के किसानों की खुशहाली, समृद्धि और उनकी आय को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पी.एम.कुसुम) संचालित है, जिसमें अनुदान पर सोलर पम्प उपलब्ध कराये जाते हैं। इस योजना का उद्देश्य किसानों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना, कृषि क्षेत्र में डीजल का उपयोग कम करना, पर्यावरण प्रदूषण को कम करना, किसानों की आय बढ़ाना और गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से बिजली की स्थापित क्षमता का हिस्सा बढ़ाना है। जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों को इस किसान हितैषी योजना के बारे में बताते हुए कहा कि पीएम-कुसुम योजना उत्तर प्रदेश में किसानों को सौर ऊर्जा से सिंचाई करने और अपनी बंजर/अनुपजाऊ भूमि से आय अर्जित करने में मदद करती है। यह योजना किसानों को सब्सिडी पर सौर पंप खरीदने, स्टैंड-अलोन सौर पंप स्थापित करने, और ग्रिड से जुड़े पंपों का सौर ऊर्जा से संचालन करने की अनुमति देती है। इससे डीजल पर निर्भरता कम होती है और बिजली उत्पादन तथा पारेषण हानियां भी कम होती हैं। उन्होंने जनपद के समस्त सम्मानित किसानों को अवगत कराया है कि जनपद में सिंचाई हेतु कृषि विभाग से संचालित प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पी.एम. कुसुम) योजनान्तर्गत सोलर पम्प की बुकिंग कृषि विभाग की वेबसाइट पर प्रारम्भ हो गयी है। जनपद में पोर्टल के अनुसार 1370 के लक्ष्य प्रदर्शित हो रहे है। अतएव कृषि विभाग में पंजीकृत इच्छुक कृषक योजना का लाभ लेने के लिये 15 दिसम्बर 2025 तक अपनी बुकिंग अवश्य करा लें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button