गाजियाबाद
एसडीजीआई ग्लोबल विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों का औद्योगिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
एसडीजीआई ग्लोबल विश्वविद्यालय, गाज़ियाबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा *एएसटी पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड, गाज़ियाबाद* में एक महत्वपूर्ण औद्योगिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। इस भ्रमण में मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभाग के संकाय सदस्य श्री अनिल कुमार तथा श्री सतपाल सिंह छात्रों के साथ उपस्थित रहे। इस औद्योगिक दौरे का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक उद्योग वातावरण, उन्नत मशीनरी और उत्पादन प्रक्रियाओं से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराना था।
भ्रमण के दौरान कंपनी के एजीएम-एचआर, श्री श्रीकांत वर्मा ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें कंपनी की कार्यप्रणाली, ईआरडब्लू, जीआई तथा कार्बन स्टील पाइप निर्माण, गैल्वनाइजिंग प्रक्रिया, कटिंग यूनिट और विभिन्न गुणवत्ता परीक्षण तकनीकों का विस्तृत परिचय कराया। विद्यार्थियों ने उत्पादन प्रबंधन, औद्योगिक सुरक्षा मानकों, गुणवत्ता नियंत्रण और कार्यप्रवाह के विभिन्न चरणों को नज़दीक से देखा तथा सीखा। यह भ्रमण छात्रों के तकनीकी और प्रायोगिक ज्ञान को समृद्ध करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर एसडीजीआई ग्लोबल विश्वविद्यालय के चांसलर महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय उत्कृष्ट शिक्षा, नवाचार और अनुशासन के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस औद्योगिक भ्रमण को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल बताते हुए मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की सराहना की। वाइस चेयरमैन अखिल अग्रवाल ने इस भ्रमण को उद्योग–अकादमी अंतर को पाटने की दिशा में एक प्रभावी कदम बताते हुए कहा कि ऐसे अनुभव छात्रों के कौशल विकास को मजबूत करते हैं।
प्रो चांसलर (एडमिन) पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि अनुशासन और व्यावहारिक अनुभव, दोनों ही एक विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होते हैं। उन्होंने भ्रमण से छात्रों में सुरक्षा मानकों, उत्पादन प्रक्रियाओं और गुणवत्ता नियंत्रण की समझ विकसित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) प्रसेनजीत कुमार ने कहा कि एसडीजीआई का लक्ष्य छात्रों को ज्ञान, नवाचार और व्यावहारिक कौशल के समन्वित विकास की दिशा में अग्रसर करना है। उन्होंने विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे औद्योगिक दौरे छात्रों को उद्योग की वास्तविक अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार करने में अत्यधिक सहायक होते हैं इसी क्रम में विश्वविद्यालय के वाइस प्रिंसिपल संदीप सिंह ने कहा कि एसडीजीआई ग्लोबल विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के अनुशासन, व्यक्तित्व विकास और पेशेवर उत्कृष्टता को सर्वोपरि मानता है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि इस अनुभव को अपने तकनीकी विकास में शामिल करें और निरंतर सीखने की प्रक्रिया को जारी रखें।समग्र रूप से यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा, जिसने उन्हें कक्षा के सिद्धांतों को वास्तविक उद्योग की आवश्यकताओं से जोड़ने का अवसर प्रदान किया। एसडीजीआई ग्लोबल विश्वविद्यालय भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं औद्योगिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है।


