खेलसीकर

लक्ष्मणगढ़ के दक्ष शर्मा का अंडर-16 की क्रिकेट टीम में चयन।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सीकर। राजस्थान की अंडर-16 किक्रेट टीम‌ की मंगलवार को हुई घोषणा में सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ निवासी दक्ष शर्मा का भी चयन हुआ है। राजस्थान की क्रिकेट टीम में लक्ष्मणगढ़ के दक्ष शर्मा का चयन होने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मणगढ़ के रघुनाथ हॉस्पिटल के पास रहने वाले दक्ष शर्मा पुत्र अमित कुमार शर्मा का राजस्थान की अंदर-16 टीम के लिए 16 सदस्यों में चयन हुआ है। समाजसेवी भामाशाह ओम प्रकाश शर्मा लक्ष्मणगढ़ ने बताया कि दक्ष शर्मा ने चैलेंजर ट्रॉफी में पहले दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए। द्वितीय दिन 16 रन देकर 5 विकेट लिए। अच्छा प्रदर्शन करने पर अंडर 16 में सिलेक्शन हुआ है। अमित शर्मा ने बताया कि 16 सदस्यों की टीम पहला मैच खेलने के लिए 7 दिसंबर को विजय मर्चेंट ट्रॉफी खेलने के ग्वालियर जाएगी।
 राजस्थान क्रिकेट बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम की घोषणा की गई। सलेक्टर जाकिर और आब्जर्वर वरिष्ठ ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से घोषणा कर बताया कि लक्ष्मणगढ़ के दक्ष शर्मा को राजस्थान की अंदर-16 टीम के 16 सदस्यों में शामिल किया गया है। दक्ष शर्मा के चयन होने की खबर के बाद लक्ष्मणगढ़ सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। परिवार और क्षेत्र वासियों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान ओम प्रकाश शर्मा, अमित शर्मा, अनिल शर्मा आदि लोगों ने क्षेत्र वासियों का भी सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। दक्ष शर्मा के पिता अमित कुमार शर्मा ने बताया कि दक्ष में बचपन से ही क्रिकेट के प्रति काफी जुनून था। परिवार के लोगों का सपना है कि दक्ष देश के लिए भारतीय टीम में खेलें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button