सिंगरौली

मिलेट्स उपार्जन अंतर्गत कोदोदृ कुटकी की खरीदी 1 दिसम्बर 2025से प्रारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । जिले में मिलेट्स की खरीदी प्रारंभ हो गई है, जिसके अंतर्गत कोदो एवं कुटकी की खरीदी की जाएगी । 1 दिसम्बर 2025 से मिलेट्स अंतर्गत कोदो एवं कुटकी की खरीदी शुरू हो गई है खरीदी 15 जनवरी 2026 तक चलेगी। खरीदी केंद्र एमपीडब्यूएलसी ग्राम डिग्गी, पोस्ट नौगई, बैढन को बनाया गया है । फार्मर प्रोडूसर कंपनी सिंगदेव महिला किसान उत्पादक प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड बैढन द्वारा खरीदी की जा रही है। अतः किसान भाइयों बहनों को सूचित किया जाता है क वे अपनी उपज निर्धारित केंद्र पर लाकर विक्रय कर सकते हैं । खरीदी सिर्फ उन्हीं किसानों कि की जाएगी जिनका पंजीयन होकर रकवा सत्यापन हो चुका है । बिना पंजीयन वाले किसानों की खरीदी नहीं होगी खरीदी व्यवस्था में केंद्र से 25 किमी के भीतर के किसान सीधे केंद्र पर आयेंगे एवं सप्ताह में 2 दिन खरीदी केंद्र से 25 किमी से दूर क्षेत्रों में मोबाइल वैन द्वारा खरीदी की जाएगी ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button