बाराबंकी

सफदरगंज पुलिस ने शादी विवाह एव भीड़भाड़ इलाको से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ़्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 बाराबंकी। शादी विवाह एव भीड़भाड़ इलाको से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर सफदरगंज पुलिस ने एक पखवाड़ा पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर से एक शादी समारोह से चोरी हुई मारुति ब्रेजा कार को बरामद किया।
बताते चले कि गत 23 नवम्बर को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर एक शादी समारोह मे आये जनपद लखनऊ के थाना बीबीडी के ग्राम घोषाबाद मजरे तिवारीगंज निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र रामगुलम की ब्रेजा कार नम्बर यूपी 32 जे एफ 6337 चोरी हो गयी थी जिसका मुकदमा थाना सफदरगंज मे दर्ज है पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय  पर वाहन चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण का निर्देश दिया बुधवार को थानाध्यक्ष सफदरगंज अमर कुमार चौरसिया को जरिये मुखबिर द्वारा मिली जानकारी पर पुलिस टीम ने मुश्कीनगर रेलवे क्रासिंग के निकट से जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवलपुर निवासी राज सिंह पुत्र प्रदीप सिंह व जहांगीराबाद  थाना क्षेत्र के ग्राम हसरा निवासी जितेन्द्र पुत्र सियाराम को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की ब्रेजा कार बरामद किया गया जो गाडी का नम्बर बदलकर चला रहे थे तथा बेचने की फिराक मे थे पुलिस की गिरफ्त मे आये अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगो का एक गिरोह है जिसमे टप्पाखजुरिया नगर कोतवाली जनपद सीतापुर निवासी अंशू सिंह व वलीम पुत्र मोहम्मद निवासी मोहल्ला चौक थाना जहांगीराबाद के साथ भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मैरिज लॉन आदि के बाहर खड़े वाहनों को चिन्हित करने के पश्चात चोरी करते हैं तथा पुलिस से बचने के लिए चोरी किये गये वाहन की नम्बर प्लेट बदल कर बेच देते है ।
थानाध्यक्ष अमर चौरसिया ने बताया कि गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की ब्रेजा कार बरामद की है अभियुक्त ब्रेजा कार नम्बर यूपी 32 जे एफ 6337 की जगह यूपी 70 डी एस 3288 की नम्बर प्लेट लगाकर चल रहे थे गिरोह के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गयी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button