गाजियाबाद

एसआईआर कार्य लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण लापरवाही ना करें :: जिला निर्वाचन अधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद : गाजियाबाद  के जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी,उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में  तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए संशोधित समय सारणी उपलब्ध करायी गयी है, जिसकी गतिविधियों व अनुसूची का विवरण निम्नानुसार है — गणना अवधि 11.12.2025 (गुरुवार) तक,मतदान केंद्रों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्थापन 11.12.2025 (गुरुवार) तक, नियंत्रण तालिका का अइतनीकरण और ड्राफ्ट रोल की तैयारी 12.12.2025 (शुक्रवार) से 15.12.2025 (सोमवार), मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 16.12.2025 (मंगलवार) को दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 16.12.2025 (मंगलवार) से 15.01.2026 (गुरुवार), नोटिस चरण (जारी करना, सुनवाई और सत्यापन); गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों और आपत्तियों का निपटान ईआरओएस द्वारा एक साथ किया जाएगा 16.12.2025 (मंगलवार) से 07.02.2026 (शनिवार), मतदाता सूची के स्वास्थ्य मापदंडों की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करना 10.02.2026 (मंगलवार) तक व मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14.02.2026 (शनिवार) को। संशोधित कार्यक्रम के तहत गणना अवधि 04.11.2025 से 11.12.2025 तक बी.एल.ओ. के द्वारा घर-घर जाकर कर मौजूदा मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किये जायेंगे तथा भरे हुए गणना प्रपत्र प्राप्त कर उन्हें डिजिटाइजेशन सम्बन्धी कार्य किया जायेगा। अतः समस्त निर्वाचकों से अनुरोध है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गयी संशोधित अवधि में अपने बी.एल.ओ. से सम्पर्क कर गणना प्रपत्र प्राप्त कर लें तथा उन्हें भरकर सम्बन्धित बी.एल.ओ. को उपलब्ध करा दें। यह कार्य लोकतंत्र में भागीदारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसमें लापरवाही ना करें। लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी भागीदारी निभायें। अपनी जिम्मेदारी और भागीदारी के लिए ब्लू का सहयोग करें अगर आप अपने दिए गए फॉर्म में सही जानकारी नहीं देते हैं या अधूरे फॉर्म भरकर देते हैं और बी.एल.ओ का सहयोग नहीं करते तो आपका नाम लिस्ट में से कट सकता हैं। पता है आप जिम्मेदार नागरिक बने और दिए गए फॉर्म की सभी जानकारियां भरकर जमा कर दें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button