गाजियाबाद

विश्व विकलांगता दिवस पर विजय स्पेशल स्कूल में हुआ विशेष कला प्रदर्शनी का सफल आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाज़ियाबाद।  बुधवार को विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर विजय स्पेशल स्कूल (रन बाई विजय एकेडमी ऑफ़ लर्निंग सोसाइटी) में विशेष बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने हेतु भव्य कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने पेंटिंग, हस्तकला, पेपर आर्ट और थीम–आधारित ड्रॉइंग के माध्यम से अपनी अद्भुत रचनात्मकता प्रस्तुत की। जेड ब्लॉक महिंद्रा एनक्लेव स्थित स्पेशल स्कूल विजय एकेडमी ऑफ़ लर्निंग सोसाइटी द्वारा संचालित है।
कार्यक्रम में विद्यालय की संस्थापक  चेयरमैन ममता चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों की कड़ी मेहनत और कला–अभिव्यक्ति की सराहना करते हुए कहा कि विशेष बच्चे अद्वितीय कल्पनाशक्ति और संवेदनशीलता के धनी होते हैं। कला उनके अंदर छिपी प्रतिभा को उजागर करने का सबसे सुंदर माध्यम है।
उनकी उपस्थिति ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया। कला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर फरहीन को प्रथम पुरस्कार, ज्योति को द्वितीय पुरस्कार, उत्कर्ष को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
अन्य सभी प्रतिभागियों को उनकी रचनात्मक सहभागिता हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों की कलाकृतियों ने उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button