बरेली

गणतंत्र दिवस  शिक्षकों, छात्रों, समाज सेवी, अफसरों किया सम्मानित किया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोल्डन ग्रीन पार्क समिति द्वारा पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसमे शिक्षकों, छात्रों, समाज सेवी एव अफसरों को सम्मानित किया गया।
गोल्डन ग्रीन पार्क
कॉलोनी में सुबह से खुशी का माहौल था। लोग समय से पहले ही कार्यक्रम स्थल पर एकत्र होने लगे थे। सभी के चेहरों पर राष्ट्र के प्रति गर्व और सम्मान की भावना स्पष्ट दिखाई दे रही थी।
कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष आदरणीय अल्केश भदौरिया द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। जैसे ही तिरंगा लहराया, सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को नमन किया। उस क्षण पूरा वातावरण देशभक्ति से भर गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने गर्व के साथ इस पल को महसूस किया।
ध्वजारोहण के बाद कॉलोनी के बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। कुछ बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएँ सुनाईं, तो कुछ बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। बच्चों के चेहरे पर आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक रही थी।
इस अवसर पर शोभा मिश्रा  ने संचालन किया। समिति के विभिन्न सदस्यों ने भी गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने संविधान, अधिकारों, कर्तव्यों और देश की एकता पर सरल शब्दों में प्रकाश डाला। कार्यक्रम का एक विशेष और प्रेरणादायक भाग वह रहा, जब समिति के अंतर्गत रहने वाले अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहते हुए समिति की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। यह सम्मान उनके प्रति कृतज्ञता का प्रतीक था। शिक्षकों को सम्मानित होते देख सभी ने गर्व और खुशी महसूस की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button