बड़ी तादाद में शामिल रहे वरिष्ठ शायर सग़ीर नूरी के बेटे के दावत -ए- वलीमे में शोअरा और अदीब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बारांबकी। वरिष्ठ शायर और नाज़िम सग़ीर नूरी के बेटे तलत हुसैन का दावत -ए-वलीमा बुधवार की शाम शहर के लखपेड़ाबाग मैरिज लाॅन में आयोजित हुआ।
दावत -ए-वलीमा में कसीर तादाद में लोग शामिल हुए। जिसमें सग़ीर नूरी के तमाम नातेदार और रिश्तेदारों के अलावा बड़ी तादाद में शायर और अदीब शामिल रहे।
दावत -ए-वलीमा में शिरकत करने वालों में सैयद सूफ़ी इज़हार अहमद,हाजी नसीर अंसारी,हाशिम अली हाशिम,अमीर हम्ज़ा, डॉक्टर रेहान अलवी, आदर्श बाराबंकवी,शकील ग्यावी,सलीम ताबिश,मोहसिन किदवई, मूसा ख़ान अशांति,मुजीब गोंडवी,मोहम्मद याक़ूब सिद्दीक़ी, इमरान आलिया बादी, उस्मान मिनाई,शुएब अनवर,सलीम सिद्दीकी,इरशाद बाराबंकवी,मास्टर शुएब कामिल,हुज़ैल लालपुरी,नफ़ीस बाराबंकवी,सहर बाराबंकवी,कैफ़ बड़ेलवी, सुहैल बड़ेलवी,शाद बड़ेलवी,मक़सूद प्यामी के साथ ही डॉक्टर अनवर हुसैन ख़ां नेवरा, डॉक्टर एस.एम.हैदर,सीनियर सहाफ़ी हशमत उल्ला,मलिक अमीनुद्दीन,फ़ज़ल इमाम मदनी,चौधरी नजीब कोकब,अख़्तर जमाल उस्मानी, डाक्टर अबरार उस्मानी,मुस्तफ़ा ख़ान, हफीज़ भारती, हुमायूं नईम ख़ान, सैय्यद फ़र्रुख़ मुबीन, रेहान मुस्तफ़ा और परवेज़ अहमद समेत बड़ी तादाद में अदब नवाज़ शरीक हुए।



