मथुरा

भीड़ वाले स्थानों पर हादसों को दावत दे होर्डिंग्स

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। मथुरा-वृंदावन में भीड़ भाड़वाले स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स हादसों को दावत दे रहे हैं। हल्की हवा चलने पर ये ऐसे गिरेंगे कि इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। हालांकि नगर निगम इनके खिलाफ कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति तक ही सीमित रह गया। अधिकारियों को आम आदमी के जानमाल के नुकसान की कोई परवाह नहीं है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कुछ चौराहों को छोड़कर सैकड़ों स्थानों पर इसे बिना शुल्क ही लगाया जा रहा है। इससे विभाग को आर्थिक क्षति तो उठानी पड़ ही रही। बेतरबीत लगाने होने से ये हादसे को दावत दे रहे हैं। चंदनवन में हाईवे से सटे क्षेत्र में नगर निगम की बिना अनुमति के दर्जनों होर्डिंग्स लगाए गए हैं। यही हाल नहरोली चौराहे का है। यहीं नहीं मार्गों पर लगे बिजली के खंभे भी अछूते नहीं बचे हैं। एक-एक बिजली के खंभे पर चार-चार बैनर लगाए गए हैं। इसके बाद निगम के अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि अभियान चलाकर भीड़ वाले स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग्स हो हटाया जाएगा। इसी तैयारी की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button