अमेठी
घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े को धारदार हथियार से की हत्या
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में हुए घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
गांव में कोहराम मच गया।
गुरुवार को पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में सुबह करीब 9 बजे छोटे भाई दिनेश वर्मा ने अपने बड़े भाई राकेश वर्मा (50) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम
ने घटनास्थल का मुआयना किया। घरेलू विवाद की बात सामने आई । पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और बताया कि घटना जल्द ही खुलासा किया जायेगा।

