मथुरा

बारात लेकर निकले कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय

जयपुर के होटल में रचाएंगे शादी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन के युवा और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह जयपुर के होटल ताज आमेर में हरियाणा की शिप्रा के साथ सात फेरे लेंगे। विवाह से पहले की रस्में, जैसे हल्दी और संगीत वृंदावन के रमणरेती स्थित उनके आवास पर निभाई गईं। बुधवार को इंद्रेश महाराज की धूमधाम से घुड़चढ़ी हुई। ऑफ व्हाइट शेरवानी में सजे, पगड़ी पहने इंद्रेश महाराज बारात लेकर जयपुर के लिए रवाना हो गए। बारात में हाथी-घोड़े शामिल रहे। फेरों का समय 5 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है। इंद्रेश उपाध्याय, जो स्वयं प्रसिद्ध कथावाचक श्रीकृष्णचंद्र शास्त्री (ठाकुर जी) के बेटे हैं, हरियाणा के यमुना नगर की मूल निवासी शिप्रा से विवाह कर रहे हैं। शिप्रा के पिता पंडित हरेंद्र शर्मा डीएसपी रह चुके हैं और उनका परिवार फिलहाल पंजाब के अमृतसर में रहता है। दोनों परिवारों की पुरानी जान-पहचान है। यह विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न होगा और इसमें देश-विदेश से प्रमुख मेहमान शामिल होंगे। शादी समारोह में कई हस्तियां शामिल होंगी। इसमें तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर और पुंडरीक गोस्वामी, बॉलीवुड सिंगर बी प्राक, जयपुर के प्रमुख संत-महंत, जिनमें गोविंददेवजी मंदिर के महंत अंजन गोस्वामी शामिल हैं। सभी लोग विवाह संस्कार में मौजूद रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button