अनियंत्रित ई-रिक्शा की टक्कर से युवक घायल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परसावां गांव के पास सड़क किनारे पटरी पर खड़े एक युवक को अनियंत्रित ई-रिक्शा ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। गुरुवार की दोपहर बाद पिंडोरिया गांव निवासी 24 वर्षीय दीपक अमेठी कस्बे से बाइक से घर जा रहा था। वह जब परसावां गांव के पास पहुंचा तभी उसका फोन आ गया। सड़क किनारे बाइक खड़ी कर वह बात करने लगा। तभी उसे एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

