बेतुल

बैतूल दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने संयुक्त संचालक को सौंपा ज्ञापन

नियमितीकरण की रखी मांग

10 वर्ष से अधिक सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को नियमितीकरण का इंतजार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। नगर पालिका के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने नगरीय प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश भोपाल के संयुक्त संचालक राधेश्याम मंडलोई के जिले के आधिकारिक प्रवास के दौरान नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इन कर्मचारियों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया की उपस्थिति में आग्रह किया कि वर्ष 2007 के बाद 10 वर्ष से अधिक सेवा पूर्ण कर चुके दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को अब तक नियमितीकरण का लाभ नहीं मिला है, जबकि वे निरंतर नगर पालिका के सभी कार्यों में अपनी जिम्मेदारी निभाते आ रहे हैं।
कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद स्थाईपन न मिलने से उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति प्रभावित हो रही है। नियमितीकरण मिलने से उनका भविष्य सुरक्षित होगा। नगर पालिका के कार्यों में भी स्थिरता आएगी। उन्होंने अनुरोध किया कि शासन स्तर से जल्द निर्णय लेकर इन कर्मचारियों को राहत प्रदान की जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में सुशील रागडे, अमित सक्सेना, प्रमोद कुमार ढेकले, राजाराम यादव, सुदामा नानकर, फहीम शाह, रोहित बंजारे, हंसराज पवार, संतोष शिंदे, संजय वाल्मीकि, पवन भाटिया और धीरज सोनकर शामिल रहे।
कर्मचारियों की इस मांग पर संयुक्त संचालक राधेश्याम मंडलोई ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि प्रकरण को नियमानुसार संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा ताकि लंबे समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों को उचित समाधान मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button