पाकुड़

चांदपुर इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट पर अस्थायी टेंपो–ऑटो स्टैंड का एसपी एवं डीटीओ ने किया निरीक्षण, की समीक्षा

SP and DTO inspected and reviewed the temporary tempo-auto stand at Chandpur Integrated Checkpost.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़।‌ जिला में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने, तथा लगातार बढ़ रहे ऑटो–टोटो के अवैध संचालन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पाकुड़ निधि द्विवेदी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने चांदपुर इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट परिसर का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने यहाँ बनाए जा रहे अस्थायी टेंपो/ऑटो स्टैंड व चेकपोस्ट को नए स्थल पर स्थानांतरित करने से जुड़े आवश्यक प्रबंधों का विस्तृत जायजा लिया।

अस्थायी स्टैंड पर 24×7 व्यवस्था

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित अस्थायी स्टैंड पर—

सभी ऑटो/टोटो का पड़ाव,

वाहनों की नियमित जांच, तथा

चेकपोस्ट से संबंधित सभी कार्यक्षमता 24×7 संचालित रहेगी।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों द्वारा निम्न महत्वपूर्ण पहलुओं का आकलन किया गया—

चेकपोस्ट पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति एवं आवश्यक मानवबल की उपलब्धता

पुलिस बल की तैनाती तथा सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन

स्थल का मरम्मती कार्य, बैठने की उचित व्यवस्था, बिजली, पानी, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाएँ

रोड साइनेज, होर्डिंग्स, बैनर एवं चेकपोस्ट सड़क मरम्मती की स्थिति

वाहनों के ठहराव हेतु विस्तृत एक्शन प्लान

तथा अन्य सभी बुनियादी संरचनाओं के विकास व सुधारीकरण की आवश्यकता

अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द से जल्द पूर्ण की जाए, ताकि जिले में ऑटो–टोटो परिवहन प्रणाली सुचारु रूप से नियंत्रित एवं विनियमित की जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button