ललितपुर
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महरौनी ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महरौनी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा महरौनी के तत्वाधान में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जैन की अगुवाई में ब्लॉक संसाधन केंद्र महरौनी पर शिक्षकों का चयन वेतनमान लगवाने के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी राजकुमार पुरोहित को ज्ञापन सौंपा,जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी राजकुमार पुरोहित द्वारा तत्काल शिक्षकों का समय रहते चयन वेतनमान लगवाने को आश्वत किया।और कहां कि समय से सभी शिक्षकों का चयन वेतनमान लगवाने की प्रक्रिया शासन स्तर पर गतिमान है।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा महरौनी के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री संजीव पटेरिया,एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्य संतोष गुप्ता मौजूद रहे।
फोटो- पी5 लगाऐं।



