पाकुड़

अवैध लॉटरी और नशीले पदार्थ के खिलाफ अभियान तेज, पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

Campaign against illegal lottery and drugs intensified, Pakur police took major action, two arrested

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले में अवैध लॉटरी की खरीद–फरोख्त और नशीली पदार्थों की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर डीएसपी अजय आर्यन के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के बाहिर ग्राम मोड़ स्थित मंतोष साहा के दुकान पर की गई छापेमारी में पुलिस ने शराब की कई बोतलें बरामद की हैं। मौके से पुलिस ने दुकान मालिक मंतोष साहा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने बनवाड़ा में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक अपाचे मोटरसाइकिल चालक मौके से भागने लगा। शक के आधार पर पीछा कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ और तलाशी में युवक की पहचान दिलीप साहा उर्फ बप्पी साहा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से प्रतिबंधित लॉटरी टिकटें बरामद की गईं। साथ ही जब उसके मोबाइल फोन की जांच की गई तो उसमें बड़ी संख्या में अवैध लॉटरी से संबंधित तस्वीरें भी पाई गईं। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा भोले-भाले लोगों को लालच देकर प्रतिबंधित लॉटरी के जाल में फंसाया जाता था और उनकी मेहनत की कमाई को ठगा जाता था। इस मामले में दोनों के खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button