डॉ. भीमराव अंबेडकर युग पुरुष थे – जिला प्रमुख डॉ धनंजय सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अमेठी द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर अंबेडकर तिराहे पर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। और श्रद्धांजलि दी गई ।
बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। एबीवीपी के अमेठी के जिला प्रमुख डॉ धनंजय सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महत्व पर जीवनभर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर युग पुरुष थे। वक्ताओं ने वंचित वर्ग के अधिकारों के प्रति उनके संघर्ष को याद किया। कार्यक्रम में एबीवीपी के कार्यकर्ता एवं छात्रों ने भाग लिया। सभी ने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित छात्रों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता एवं भाइचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। मौके पर जिला प्रमुख डॉ धनंजय सिंह, तहसील संयोजक सिद्धार्थ सिंह, तहसील कार्यवाहक दुर्गेश शुक्ल, नगर मंत्री अनिकेत मिश्र दिलीप और नगर कार्यकारणी सदस्य सहित अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

