पाकुड़
पुलिस केन्द्र पाकुड़ में SDPO टीमों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच, महेशपुर टीम विजयी
Friendly cricket match between SDPO teams at Police Station Pakur, Maheshpur team wins

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पुलिस केन्द्र पाकुड़ में आज SDPO पाकुड़ (Red) एवं SDPO महेशपुर (Blue) टीमों के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच की शुरुआत से अंत तक खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त पाकुड़ एवं पुलिस अधीक्षक पाकुड़ ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया और दोनों टीमों को बेहतरीन खेल भावना के लिए प्रोत्साहित किया। रोमांचक मुकाबले में SDPO महेशपुर (Blue) की टीम विजयी रही। शानदार प्रदर्शन के लिए विजेता टीम को पुलिस अधीक्षक पाकुड़ द्वारा विजय कप प्रदान कर सम्मानित किया गया। मैच के सफल आयोजन से पुलिस परिवार में सौहार्द, एकजुटता और खेल के प्रति रुचि को बढ़ावा मिला।



