गोड्डा

सुपर संडे में गोड्डा के गांधी मैदान में जीपीएल के खिताबी मुकाबले में गोड्डा ब्लास्ट व गोड्डा रायल में होगी भिड़ंत

सेमीफाइनल के दोनों मुकाबले हुए रोचक

– फाइनल की दावेदार दो टीम फाइनल से बाहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गोड्डा। जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में गांधी मैदान में सुपर संडे में जीपीएल का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। गोड्डा बलास्टर व गोड्डा रायल टीम में भिडंत होगा। फाइनल मैच के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्लेयर शहबाज नदीम आ रहे हैं। रविवार को फाइनल मुकाबले के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय प्लेयर को ऐतिहासिक गांधी मैदान में देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी एवं खेल प्रेमियों का सैलाब दव उमड़ने वाला है। गांधी मैदान में खचाखच दर्शकों की भीड़ होने की संभावना बताई जा रही है। दूसरी ओर शनिवार को खेले गए दोनों सेमीफाइनल मैच काफी रोचक रहा। फाइनल की दोनों दावेदार टीम प्रतियोगिता के किताब से बाहर हो गई है। सेमी मुकाबले में गोड्डा रायल ने नंदन वारियर्स तथा गोड्डा ब्लास्टर ने गोड्डा टाइगर टीम को हराकर खिताबें मुकाबले से बाहर कर दिया।

गोड्डा रॉयल्स एवं गोड्डा ब्लास्टर के बीच फाइनल

जिला क्रिकेट संघ के द्वारा स्थानीय गाॅंधी मैदान में आयोजित गोड्डा प्रीमियर लीग के पहले सेमीफाइनल में गोड्डा रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नंदन वॉरियर्स को 30 रनों से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। डीसीए सचिव रंजन कुमार ने बताया कि मैच में बल्लेबाज़ी और गेंदबाजी दोनों विभागों में रॉयल्स ने बेहतरीन तालमेल दिखाया।

गोड्डा रॉयल्स की दमदार बल्लेबाज़ी :

पहले बल्लेबाजी करते हुए गोड्डा रॉयल्स ने 20 ओवर में 185/3 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज़ पियूष कुमार ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 56 गेंदों में 76 रन की प्रभावशाली पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
उनके साथ निक्सन कुमार ने मात्र 30 गेंदों में 50 रन की तूफानी पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को बड़े टोटल तक पहुंचाया। दोनों बल्लेबाज़ों की जिम्मेदार और आक्रामक पारियों ने रॉयल्स को मजबूत स्थिति में ला दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नंदन वॉरियर्स की टीम ने अच्छी शुरुआत की कोशिश की लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से वे दबाव में आ गए। टीम के लिए विकास कुमार ने 24 गेंदों में 39 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ कोई खास योगदान नहीं दे पाए। पूरी टीम 19.3 ओवर में 155 रन पर सिमट गई।गोड्डा रॉयल्स के गेंदबाज़ों ने शानदार लाइन-लेंथ पर गेंदबाज़ी की।मोनू कुमार सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 3 विकेट झटके। कुण्दन ने भी 3 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
नंदन वॉरियर्स की ओर से मोहम्मद गुफ़रान अंसारी ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, लेकिन वह टीम को जीत की राह पर नहीं ला सके। मैन ऑफ द मैच – पियूष कुमार को विद्युत विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश मिश्रा एवं सहकारिता विभाग के सहायक निबंधक उपेन्द्र यादव के द्वारा दिया गया। गाॅंधी मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। हर चौके छक्के पर आतिशबाजी हो रही थी। दूसरे मैच में गोड्डा ब्लास्टर ने गोड्डा टाइगर को 5 विकेट से पराजित किया। काफी उतार चढ़ाव वाले मैच में अंततः गोड्डा ब्लास्टर ने बाजी मारी। कप्तान ऋषिकांत के दर्शनीय खेल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गोड्डा टाइगर ने रौशन के 43 और कप्तान सिद्धार्थ के 34 रन की आकर्षक पारी की बदौलत 20 ओवर में 156 रन का स्कोर खड़ा किया।जवाब में गोड्डा ब्लास्टर ने अपने स्टार खिलाड़ी ऋषिकांत के 8 चौके एवं 3 छक्के की सहायता से नाबाद 69 रन की पारी की बदौलत 17 ओवर 4 गेंद में 5 विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ऋषिकांत को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार के द्वारा प्रदान किया गया।सभी अतिथियों ने आयोजन की प्रशंसा की। अंपायर की भूमिका में इफ्तेखार शेख एवं अभिषेक आनंद, स्कोरर राजन झा एवं उद्घोषक नौशाद वारसी थे। बताया कि फाइनल मैच कल दिन के 11 बजे से खेला जायेगा। फाइनल मैच में अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर शाहबाज नदीम भी उपस्थित रहेंगे।शाहबाज नदीम ने भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में प्रतिनिधित्व किया है। पिछले वर्ष उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लिया है तथा वर्तमान में जेएससीए के संयुक्त सचिव हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button