छिंदवाड़ा

महापौर विक्रम आहके ने निगम में अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश पत्र सौंपे l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l

छिंदवाड़ा । नगर निगम छिंदवाड़ा में कार्यरत कर्मचारियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करते हुए सोमवार को महापौर विक्रम आहके ने नियुक्ति आदेश पत्र सौंपे। यह नियुक्तियाँ शासन के नियमों एवं परिजनों की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर प्रदान की गई हैं।
स्वर्गीय नारायण मुसरे, जो निगम में रोलर चालक के रूप में सेवाएं दे रहे थे, उनके आकस्मिक निधन के बाद उनके पुत्र प्रमोद मुसरे को चतुर्थ श्रेणी के स्वीकृत पद पर नियुक्ति दी गई। इसी प्रकार स्वर्गीय केवलराम पंद्राम, जो सचिव पद पर सेवाएं दे रहे थे, उनके आकस्मिक निधन उपरांत उनकी पत्नी उर्मिला पंद्राम को सफाई संरक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई।
महापौर ने निगम कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में परिजनों एवं निगम कर्मचारियों की उपस्थिति में आदेश पत्र सौंपते हुए दिवंगत कर्मचारियों के सेवाओं को याद किया और परिजनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि निगम सदैव अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है l तथा सेवा अवधि में समर्पण के भाव को सदैव सम्मान देता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button