पाकुड़

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक सम्पन्न

Meeting held for effective implementation of Prime Minister's Developed India Employment Scheme

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के सफल क्रियान्वयन और व्यापक जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रम अधीक्षक पाकुड़ श्री गिरीश चंद्र प्रसाद ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में रोजगार सृजन को बढ़ावा देना, युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ना तथा सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना था। योजना के अंतर्गत श्रमिकों एवं कंपनियों दोनों के लिए विशेष लाभ निर्धारित किए गए हैं। श्रम अधीक्षक* ने योजना के प्रमुख प्रावधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पहली बार UAN नंबर जेनरेट होने के बाद लाभार्थी को अधिकतम ₹15,000 तक का लाभ मिलेगा। तो किस्तों में यह पैसा नौकरी ज्वाइन करने के बाद मिलेगा। 1 लाख रुपए तक अधिकतम सैलरी वालों को ही मिलेगा फायदा। नए कर्मचारी की नियुक्ति पर कंपनी को प्रति कर्मचारी प्रति माह ₹3,000 की राशि प्रदान की जाएगी। यह लाभ 2 वर्ष तक उपलब्ध रहेगा, जबकि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में यह अवधि 4 वर्ष तक बढ़ा दी गई है। पहली बार EPFO से जुड़ने वाले युवा इस योजना के पात्र होंगे। कर्मचारी को कम से कम 6 माह तक निरंतर एक ही कंपनी में काम करना होगा। कंपनी का EPFO में पंजीकृत होना अनिवार्य है। कंपनी में 50 या उससे कम कर्मचारियों वाली कंपनियों को न्यूनतम 2 नए कर्मचारी तथा 50 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों को न्यूनतम 5 नए कर्मचारियों की नियुक्ति करनी होगी। बैठक में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव, बीड़ी कंपनी के प्रतिनिधि, राइस मिल के संचालक, ब्रिक- क्लिन संचालक, प्रबंधक स्टाईल बाजार, प्रबंधक आदित्य विजन, शिवम गारमेंट्स एवं अन्य प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button