सिंगरौली
सिंगरौली बेटिया शसक्त होने के साथ बन रही चैम्पियन
10 वे ऑल इंडिया एसएसकेएफ कराटे चम्पियनशिप 2025 में जीता कास्य पदक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । शासन द्वारा संचालित योजना का हुआ ऐसा लाभ की सिंगरौली जिले की बेटियों ने आत्म रंक्षा का प्रशिक्षण पाने के साथ साथ अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुयें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कास्य पदक जीतकर आत्म निर्भर और आत्म विश्वासी बनते हुयें अपने जिले का नाम रोशन किया है। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरंक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालयो में बालिकाओ को आत्म रंक्षा का प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसमें उन्हे ताइक्वांडो, कराटे जैसी मार्शल आर्ट्स सिखाई जाती हैं ताकि वे आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनें।
विदित हो कि जिले के पीएम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरबी कालरी छात्राओ को शसक्त और आत्म विश्वासी बनाने हेतु रानी लक्ष्मीबाई आत्मरंक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत ताइक्वांडो, कराटे जैसी मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मरंक्षा करना सिखाने के साथ साथ उन्हे विभिन्न प्रतियोगिताओ के लिए भी प्रशिक्षित किया जाता है ताकि वो अपने आत्म विश्वास के साथ अपने व्यक्तित्व को भी निखार सके। इसका उतकृष्टि उदाहरण पीएमश्री विद्यालय की छात्रा रश्मि शाहू एवं अंजली केवट ने प्रस्तुत किया है। उन्होने वाराणसी उत्तर प्रदेश में आयोजित 10 वे ऑल इंडिया एसएसकेएफ कराटे चम्पियनशिप 2025 के कुमेती इवेंट में जूनियर कैटेगरी अंतर्गत 45 किलो एवं 50 किलो वर्ग में कास्य पदक जीतकर जिले का गौरव बड़ाया है। छात्राओ ने बाताया कि हमे इस योजना के माध्यम से शसक्त होने के साथ एक नई कला को सीखने का अवसर मिला है इसके माध्यम से हम एक अच्छे एथलीट बनने के साथ साथ इस क्षेत्र में अपना कैरियर को भी आगे ब़ड़ाने का अवसर मिला है।



