खैरथल
सरकार खनन लांबी के हित मे कार्य कर रही है -राजेश कृष्ण सिद्ध,

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल / अलवर : राजीव गांधी पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित पर्यावरण विद् राजेश कृष्ण सिद्ध ने अरावली पर्वत मालाओं को नष्ट करने की निति पर तिखा प्रहार किया है सिद्ध के अनुसार हरियाणा
से लेकर राजस्थान और गुजरात तक फलीं अरावली पर्वतमाला सबसे प्राचीन पर्वतमाला है जिसने लम्बे समय से भारतीय भूगोल और इतिहास एवं परस्थितिकी विकास यात्रा मै महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है l मोदी सरकार ने मोदी सरकार ने अवैध खनन से बर्बाद हो चुकी इन पहाड़ियों के लिये अब लगभग डेथ वारंट पर हस्ताक्षर कर दिए है सरकार न घोषणा की है कि 100मीटर से कम ऊचाई की पहाड़ियों मै खनन कोइ प्रतिबंधो के अधीन नहीं होगा
ज़बकि अरावली की 87%प्रतिशत पहाड़ी या 100मीटर से कम ऊचाई की है इस से अरावली 90%पहाड़ियों के लिये डेथ वारंट जारी किया है मोदी सरकार की ये निति किसी भी तरह से बर्दाश्त योग्य नहीं इसके लिये पर्यावरण से जुड़े सभी वर्गो को एक जुट होकर लड़ना होगा क्योंकि ये सरकार खनन लॉबी के हित मै कार्य कर रही है l


