बरेली
जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायत का निस्तारण पारदर्शी
प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के दिए निर्देश

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के दिए निर्देश-जिलाधिकारी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने माह नवम्बर में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के प्रति कठोर रुख अपनाया है।
उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी ग्राम्य विकास विभाग भोजीपुरा, खंड शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग आलमपुर जाफराबाद, सहायक विकास अधिकारी पंचायती राज विभाग बहेड़ी, पशु चिकित्सा अधिकारी पशुपालन नवाबगंज, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) परिवहन विभाग का वेतन आस्थगित (रोका) करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त अधिकारियों के विरुद्ध शासन स्तर से एक संदर्भ पर फीडबैक प्राप्त किया गया, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण न तो समयबद्ध और न ही गुणवत्तापूर्ण रूप से किया गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ताकि आम नागरिकों का शासन के प्रति विश्वास बना रहे। भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।



