खैरथल

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

सैनी समाज ने लिया सामाजिक समरसता व शिक्षा प्रसार का संकल्प 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल -तिजारा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैनी समाज के प्रमुख पदाधिकारी, छात्र-छात्राएँ, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद सैनी समाज के प्रधान श्री कृष्ण सैनी ने कहा कि अम्बेडकर के आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय को समाज की प्रगति की रीढ़ बताते हुए इन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। उप-प्रधान  जंगली राम सैनी, सचिव  सोमदत्त सैनी, तथा सैनी सभा के सदस्य  मुकेश सैनी, लक्ष्मण सैनी ने भी विचार व्यक्त करते हुए अम्बेडकर के सामाजिक सुधारों को याद किया और युवाओं को उनके मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। किसान मोर्चा के महामंत्री  भोम सिंह सैनी और गोरी देवी महाविद्यालय की अध्यक्ष जया सैनी ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
अंत में, सैनी सभा के सेक्रेटरी सोम सैनी और पुरुषोत्तम सैनी ने संयुक्त रूप से समापन भाषण दिया तथा समाज में सौहार्द और समरसता बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में मौजूद सभी गणमान्य नागरिकों ने मिलकर डॉ. अम्बेडकर के विचारों को आत्मसात करने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button