खैरथल
लायंस क्लब शक्ति एवं एचडीएफसी बैंक के सयुंक्त तत्वावधान मे
रक्तदान एवं ईएनटी शिविर का आयोजन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : खैरथल में लायंस क्लब शक्ति एवं एचडीएफसी बैक के सयुंक्त तत्वावधान मे विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं चिकित्सा शिविर का शनिवार को अग्रवाल भवन मातो रोड़ में आयोजन किया गया। निःशुल्क नाक,गला,कान शिविर में डॉ पंकज गोयल और उनकी टीम ने सेवाऐं दी ईएनटी शिविर मे बड़ी संख्या मे लोगों ने अपनी जांच करा कर परामर्श प्राप्त किया
शिविर संयोजक चेतन तनवानी,मोंटी सैनी ने बताया शिविर का आयोजन शहीद भगतसिंह की शान और गौमाता के सम्मान मे लगाया गया शिविर मे 272 यूनींट रक्त संग्रहित हुआ इस मौके पर अध्यक्ष कर्मरचंद वरयानी ,सचिव आन्नद गुप्ता,कैशियर सनीत तनेजा,लायन अभिषेक गोयल,अनिल मानसिघानी,एडवोकेट भानू प्रकाश अग्रवाल, राजवीर चौधरी,निखिल राजोरिया सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे

