बोकारो

भाकपा नावाडीह अंचल परिषद की बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, नावाडीह अंचल परिषद की बैठक, स्थान कैलाश स्मारक उच्च विद्यालय, हरला डीह– नारायण पुर मे कामरेड मुकेश कुमार महतो, की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई, जिसमें बोकारो जिला सचिव का0 गणेश प्रसाद महतो उपस्थित थे!
का0 गणेश प्रसाद महतो ने कहा कि. पार्टी ने 25/26 दिसंबर 2025 को पार्टी का शताब्दी बर्ष समारोह का समापन पुरे देश में किया जायेगा!
झारखण्ड प्रदेश में राँची में मनाया जायेगा! यूँ तो हर जिले में, जिले स्तर में भी कार्य क्रम किया जाएगा! प्रत्येक पार्टी सदस्य अपने अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाएंगे!
20 दिसंबर 2025 को शहीद का0 कैलाश महतो का शहादत दिवस, हरला डीह – नारायण पुर में पार्टी मनाया जायेगा, जिसमें पार्टी के वरीय नेता व हजारीबाग के पूर्व सांसद का0 भुनेश्वर प्रसाद मेहता एवं झारखण्ड प्रदेश के सचिव का0 महेंद्र पाठक, सहित जिले के अन्य नेता शामिल रहेंगे, जहां देश – प्रदेश की राजनीतिक व सांगठनिक परिस्थिति पर चर्चा होगी!
पार्टी कार्यक्रमो की और बिशेष तैयारी पर का0 नुनुचंद महतो,ने अपनी बात को रखा!
मौके पर का0 चेतलाल महतो, का0 डा0 हनीफ अंसारी, का0 अमरु महतो, का0 राजो महतो, का0 महालाल महतो, का0 शाहबान अंसारी, का0 सोनाराम प्रजापति, का0 बालेश्वर महतो,का0 गुलाब सिंह, का0 अनंत लाल महतो, पोखन महतो, का0 रीत लाल महतो एवं अन्य उपस्थित थे!

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button