बरेली
बरेली मंडल में बड़ा बदलाव: सुशील कुमार गौतम बने नए मंडल अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भीम आर्मी उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के बीच आज एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए प्रदेश संयोजक डॉ. कुलदीप भार्गव ने जनपद बरेली के काबिल व जुझारू नेता सुशील कुमार गौतम को बरेली मंडल के मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। सुशील कुमार गौतम की नियुक्ति को संगठन में ऊर्जा, अनुशासन और तेज़ी का नया अध्याय बताया जा रहा है। जनपद बरेली में उनके वर्षों के संघर्ष, निष्ठा, ईमानदारी और जमीनी जुड़ाव ने उन्हें इस जिम्मेदारी का सबसे मजबूत दावेदार बनाया। संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने इसे “ऐतिहासिक निर्णय” बताते हुए कहा कि गौतम की नेतृत्व क्षमता और साफ-सुथरी कार्यशैली से बरेली मंडल में संगठन और मज़बूत होगा।
प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट (कप्तान साहब) ने कहा—
“सुशील भाई की सोच और संघर्ष आज पूरे मंडल के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
इस बड़ी जिम्मेदारी के साथ सुशील कुमार गौतम अब पूरे बरेली मंडल में संगठन के विस्तार, जनसमस्याओं के समाधान और संविधान की रक्षा के लिए व्यापक अभियान चलाएंगे।



