चतुर्थ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
Meeting held regarding preparation of fourth national poet conference

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज साहित्य की दुनिया राष्ट्रीय साहित्यिक मंच द्वारा आयोजित होने वाले चौथे राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की तैयारी को लेकर चौक बाज़ार स्थित गोपाल चौखानी के आवास पर बैठक आयोजित की गई।बैठक में आगामी 20 एवं 21 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की रूप रेखा एवं आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया,इसकी जानकारी देते हुए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों सहित विदेशों से भी साहित्यकारों के पहुंचने की संभावना है।उन्होंने कहा कि मंच में चतुर्थ वर्षगाठ को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अब तक आलेख प्रतियोगिता,वीर रस काव्य लेखन प्रतियोगिता तथा श्रृंगार रस काव्य लेखन प्रतियोगिता समाप्त हो चुकी है जबकि स्वतंत्र विषय पर काव्य पाठ जारी है।अब तक समाप्त हुए प्रतियोगिताओं में आलेख प्रतियोगिता के विजेता डॉ. पूर्णिमा भागलपुर बिहार,सूबेदार नंदकिशोर साहू दरभंगा बिहार,तथा आशा झा सखि इंदौर मध्य प्रदेश, विजेता चुनी गई है।जिन्हें पंडित रामचंद्र शुक्ल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।जबकि वीर रस प्रतियोग में अमन कुमार होली साहिबगंज झारखंड,अभय कुमार साहिबगंज,मोहनी राजभर अयोध्या उत्तर प्रदेश,मिताली श्रीवास्तव भिलाई छत्तीसगढ़,को विजेता चुना गया,जिन्हें सुभद्रा कुमार चौहान सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार श्रृंगार रस काव्य प्रतियोगिता के विजेता शिल्पा पीहू साहिबगंज,रंजना लता समस्तीपुर, बिहार,बिंदु श्रीवास्तव सिमडेगा झारखंड,गौरी तिवारी भागलपुर बिहार,ज्योति सिंहा मुजफ्फरपु बिहार,को बिहारी लाल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि साहिबगंज जिला में आने वाले समाचार पत्र हिंदुस्तान,प्रभात खबर,दैनिक जागरण,दैनिक आवाज़,इंडियन पंच, प्रभात मंत्र तथा संथाल एक्सप्रेस के ब्यूरो को इस कार्यक्रम में सम्मानित करने पर भी विचार किया गया। इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि साहिबगंज शहर से बेहतर कार्य करने वाले जितेंद्र हजारी,दृष्टि चैटर्जी प्रशासनिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान,शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. दुर्गानंदन झा,संगीत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले साधन चक्रवर्ती एवं मुकेश मिश्रा को भी उक्त कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 10 दिसंबर को राजस्थान मध्य विद्यालय में स्थानीय बाल कवियों के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा बेहतर लेखन एक काव्य पाठ करने वाले स्थानीय बाल कवियों को भी उक्त कार्यक्रम में काव्य पाठ का अवसर प्रदान किया जाएगा।वही गोपाल श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा के द्वारा 20 दिसंबर को 10 बजे किया जाएगा,जबकि चार अलग अलग सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन में अलग अलग अतिथि तय किए जाएंगे।बैठक में अध्यक्ष के अलावा महा सचिव सुधीर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष गोपाल चौखानी, कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य संजय कुमार तिवारी,परशुराम गुप्ता, रीमा सिंह,प्रतुल चंद्र तिवारी, सुरेंद्रनाथ तिवारी,पिंकी पांडे,भगवती रंजन पांडे सहित अन्य उपस्थित थे।



